Huawei P30 लाइट का लेटेस्ट वेरिएंट को लॉन्च

हुवावे कंपनी (Huawei) ने इंग्लैंड में P30 लाइट का लेटेस्ट वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में गुगल एप जैसे जीमेल, यूट्यूब और गूगल मैप्स का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल हुवावे P30 लाइट भारत में उतारा था। तो आइए जानते हैं हुवावे P30 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Huawei P30 Lite की कीमत 

हुवावे ने इस फोन की कीमत 299 पाउंड्स (करीब 27,600 रुपये) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं है।

Huawei P30 Lite की स्पेसिफिकेशन 

कंपनी ने इस फोन में 6.15 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2312 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाइसिलिकॉन किरिन 710 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।इस डिवाइस में 6GB RAM और 256 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

Huawei P30 Lite का कैमरा

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 24 Megapixel का प्राइमरी सेंसर, 8 Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 Megapixel का सेंसर मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 32 Megapixel का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Huawei P30 Lite की कनेक्टिविटी और बैटरी

हुवावे ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, 4G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा लोगों को इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3,340 एमएएच की बैटरी मिलेगी। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started