Realme जल्द Buds Air Neo को लॉन्च करने की तैयारी में है

Realme जल्द Buds Air के अपग्रेडेड वर्जन बड्स Air Neo को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अगामी बड्स एयर नीओ को कुछ दिनों पहले रियलमी के नए यूजर इंटरफेस की आधिकारिक वीडियो में स्पॉट किया गया था, कंपनी इस बड्स एयर को बाजार में जल्द उतारेगी। लेकिन, कंपनी की तरफ से अब तक रियलमी बड्स नीओ की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। Realme ने पहले भी बड्स को भारतीय बाजार में उतारा था।

Realme Buds Air Neo की जानकारी

यूजर्स को लेटेस्ट इंटरफेस में लाइव वॉलपेपर और डुअल इयरफोन कनेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। डुअल इयरफोन कनेक्शन फीचर की बात करें तो यूजर्स इसके जरिए एक समय पर दो इयर बड्स कनेक्ट कर पाएंगे।

Realme Buds Air की कीमत और फीचर्स

कंपनी ने इस इयर बड्स को भारत में 3,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा है। लोग इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने एयर बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चिप R1 का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें दो माइक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस एयरबड्स में 12 एमएम का बेस बूस्टेड ड्राइवर दिया गया है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started