Vivo के जेड सीरीज के दो शानदार स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतों में हुई कटौती। अब युजर्स इन स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकेंगे। और दोनों ही डिवाइसेज की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर लागू कर दी गई हैं। तो चलिए जानते Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में.
Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की नई कीमत
वीवो ने इन दोनों फोन के दोनो वेरिएंट की कीमत में कुल 1,000 रुपये की कटौती कर दी गयी है। अब ग्राहक इस फोन के 4GB RAM वाले वेरिएंट को 12,990 रुपये और 6GB RAM वाले वेरिएंट 13,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे।
Vivo Z1xके दोनों वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद Vivo Z1xके 4GB RAM वाला वेरिएंट 14,990 और 6GB RAM वाला वेरिएंट 16,990 रुपये की नई कीमत के साथ उपलब्ध है।
Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Vivo Z1x के फीचर्स
इस फोन में 6.3 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के पीछे वाले पैनल पर ग्लास दिया गया है। फोन में आपको एंटी फ्लिकर भी मिलता है। इसके अलावा वीवो जेड1एक्स में डार्क मोड और वाइडवाइन एल1 का सपोर्ट है। ऐसे में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो आराम से देख सकेंगे। फोन के बायीं ओर गूगल असिस्टेंट बटन और सिम कार्ड ट्रे है। जबकि दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और स्पिकर ग्रिल है।
