Oppo F15 आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

OPPO कंपनी आज 16 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F15 लॉन्च करने वाली है। Oppo F15 की लॉन्चिंग आज दोपहर 12 बजे होगी। Oppo F15 की लॉन्चिंग इवेंट को आप ओप्पो इंडिया के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर लाइव देख सकते हैं। Oppo F15 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा ओप्पो एफ15 में चार रियर कैमरे मिलेंगे

Oppo F15 की अनुमानित कीमत

Oppo F15 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है ओप्पो F15 की कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 22,000 रुपये के बीच होगी। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।

Oppo F15 की स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ15 7.9एमएम पतला होगा और इसका वजन 172 ग्राम होगा। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। अन्य लेंस वाइड एंगल, मैक्रो लेंस और पोट्रेट के लिए होंगे। Oppo F15 में 8 GB RAM के साथ 128 GB की स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जिसे लेकर दावा है कि महज 0.32 सेकेंड में फोन अनलॉक हो जाएगा।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करेगी। इस फास्ट चार्जिंग को लेकर दावा किया गया है कि पांच मिनट की चार्जिंग में दो घंटे तक का बैकअप मिलेगा। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started