Lava मोबाइल कंपनी ने Lava Z71 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। lava कंपनी ने इसके लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को फायदा होगा। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी दी गई है।
Lava Z71 की कीमत
इस फोन में ग्राहको को 2GB RAM और 32 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 6,299 रुपये के प्राइस के साथ बाजार में उतारा है। lava Z71 को स्टील ब्लू और रूबी रेड कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो जियो के ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, यह कैशबैक 50 रुपये के 24 वाउचर्स के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 50 जीबी अतिरिक्त डाटा भी देगी।
Lava Z71 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 5.7 इंच (720×1520 pixels) वॉटर ड्रॉप नोट्च की डिस्प्ले दी है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। Lava Z71 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Helio 22 एसओसी और 2GB RAM का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Lava Z71 का कैमरा
इस फोन मे दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 13 megapixel और दूसरा 2 megapixel का सेंसर है। साथ ही यूजर्स 5 megapixel वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कैमरा फीचर की बात करे तो इसमे AI स्टुडियो मोड ,प्रोफ़ेशनल मोड, 6 लैवल पोट्रेट मोड सपोर्ट कर्ता है।
Lava Z71 की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 3,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इसमे फ़ेस अनलॉक जैसे फीचर है।
