अमानी ने लॉन्च किया अपना ट्रू वायरलेस बड्स ASP TWS 615

AMANI ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल एसेसीरीज बाजार में अपना ट्रू वायरलेस बड्स ASP TWS 615 लॉन्च किया है। इस ब्लूटूथ इयरबड्स की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है 999 रुपये का यह वायरलेस इयरबड्स

ASP TWS 615 की स्पेसिफिकेशन


ASP TWS 615 में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ इस इयरबड्स का वजन 150 ग्राम है। दोनों इयरबड्स में 65एमएच की बैटरी है जबकि चार्जिंग केस में 950एमएएच की बैटरी दी गई है। इस बड्स की कीमत 999 रुपये है जिसकी बिक्री अमानीमार्ट से ऑनलाइन हो रही है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस इयरबड्स में एचडी ये HD स्टीरियो साउंड है।

ASP TWS 615 की डिजाइन


चार्जिंग केस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। दोनों बड्स के साथ कॉल रिसीव करने और म्यूजिक प्ले करने के लिए बटन दिए गए हैं। इन्हीं बटन को दबाकर करके आप बड्स को ऑन और ऑफ कर सकेंगे। इन बटन की मदद से आप गूगल असिस्टेंट साथ ही साथ एपल सीरी को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। बड्स की लुक ठीक-ठाक है।

ASP TWS 615 की परफॉर्मेंस

एक बार की चार्जिंग में आप करीब 5 घंटे तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस की मदद से आप इयरबड्स को तीन से चार बार चार्ज कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो 999 रुपये में अमानी का यह इयरबड्स आपको निराश नहीं करेगा

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started