अमेजन और फ्लीपकार्ट पर गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बंपर सेल की शुरुआत हो रही है कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। 19 जनवरी से शुरू होने वाली हैं। मोटोरोला ने कहा है कि 19-22 जनवरी को फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली रिपब्लिक डे सेल में मोटोरोला के स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल्स पर छूट मिलने वाली है। इस सेल में मोटोरोला के फोन पर कोटक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी।

मोटोरोला वन एक्शन
मोटोरोला वन एक्शन की कीमत 13,999 रुपये है लेकिन इस सेल में इसे सिर्फ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए माली G72 MP3 GPU और 4 GB RAM है। Motorola One Action में 128 GB स्टोरेज है।
Motorola One Action का कैमरा
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 Megapixel f/1.8 aperture का, दूसरा 2 Megapixel f/2.2 aperture का और तीसरा लेंस 5 Megapixel f/2.0 aperture का है। कैमरे के साथ वीडियो स्टेबलाइजेशन मिलेगा। साथ ही रियर कैमरे से वर्टिकल स्थिति में भी लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। फोन में 12 Megapixel f/2.0 aperture का फ्रंट कैमरा है।
मोटोरोला वन विजन (128 जीबी)

फोन की कीमत 19,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में यह फोन 13,999 रुपये में मिलेगा। फोन की
स्पेसिफिकेशन
इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 GB RAM के साथ 128 GB की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है।
मोटोरोला वन विजन का कैमरा
इसमें 48 Megapixel कैमरा सेंसर के साथ में 5 Megapixel का डेप्थ कैमरा काम करेगा। फोन में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइजेशन फीचर भी मौजूद है।
फोन के फ्रंट पैनल पर f/ 2.0 अपर्चर वाला 25 Megapixel का सेल्फी कैमरा है। यह भी पिक्सल बाइनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कम रिजॉल्यूशन में ब्राइट सेल्फी देता है। Motorola One Vision में कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि पोर्टेट मोड, नाइट विजन, लाइव फ़िल्टर और स्लो-मो वीडियो।

मोटो ई6एस
इस फोन के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरियंट को सेल के दौरान 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
स्पेसिफिकेशन
मोटो ई6एस एंड्रॉयड पाई 9 और स्टॉक इंटरफेस पर काम करेगा। साथ ही, इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल होगा। इस फोन के डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। ग्राहकों को मोटो ई6एस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी और 4GB RAM मिलेगी।
मोटो ई6एस का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 13 Megapixel का प्राइमरी सेंसर और 2 Megapixel का डेप्थ सेंसर शामिल है। यूजर्स इस फोन के 8 Megapixel वाले कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

मोटोरोला वन मैक्रो
इस फोन को एक हजार रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। मो
स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला वन मैक्रो में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी भी दी गई है
मोटोरोला वन मैक्रो का कैमरा
13 Megapixel का मेन कैमरा, 2 Megapixel का डेफ्थ लेंस और 2 Megapixel का मैक्रो लेंस है। फोन में 8 Megapixel का फ्रंट कैमरा है। ।