Apple अपकमिंग iPhone 12 को सबसे पावरफुल डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले iPhone 12 की कुछ रिपोर्ट्स लीक हुई है।, जिनमें कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। लेकिन, एपल ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं अपकमिंग iPhone 12 के बारे में।
iPhone 12 की अनुमानित कीमत
लीक्स के अनुसार, iPhone 12 सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखेगा। लेकिन इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन को मार्च के अंत तक ग्लोबल लेवल पर पेश किया जा सकता है।
आईफोन 12 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच या 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही इस फोन को A 14 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है, जो A13 चिपसेट की तुलना में बहुत तेज काम करेगा। जो कि आपको iPhone 11 में देखने को मिला था। लीक्स की मानें तो लोगों को इस फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
iPhone 12 का कैमरा
लीक्स तीस्वीरों में देखें तो इस फोन के बैक पैनल में चार कैमरे दिए गए हैं। लेकिन, कैमरा में लगे सेंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
iPhone 12 कनेक्टिविटी
इसके अलावा कंपनी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी या 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और खास सेंसर्स का सपोर्ट दे सकती हैं।
