स्नैपड्रगन क्वालकॉम जो कि चिपसेट निर्माण करने वाली एक प्रमुख कंपनी है उन्होंने भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ मिलकर भारत में तीन चिपसेट लॉन्च किए हैं जिनमें स्नैपड्रैगन 720G, स्नैपड्रैगन 662 और स्नैपड्रैगन 460 शामिल हैं। अपने नए चिपसेट को लेकर क्वॉलकॉम का दावा है कि 4जी कनेक्टिविटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पहले से बेहतर होगी।इन तीनों चिपसेट में 5G का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
इन चिपसेट की खास बात
इन चिपसेट की खास बात यह है कि क्वॉलकॉम के इन तीनों चिपसेट में इसरो के ‘नाविक’ (नेविगेशन विद इंडियन कॉन्सटेलेशन) का सपोर्ट दिया गया है। तीनों चिपसेट को ISRO की देखरेख में तैयार किया गया है। बता दें कि नाविक भारतीय जीपीएस सिस्टम है।
क्या है नाविक?
सबसे पहले आपको बता दें कि नाविक भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है। उदाहरण के तौर पर समझें तो जिस तरह अमेरिका के पास जीपीएस है, रूस के पास ग्लोनॉस है, यूरोप के पास गैलीलियो है, चीन के पास बायडू (BeiDou) नेविगेशन सिस्टम है, उसी तरह अब भारत पास नाविक (NavIC) है। नाविक नेविगेशन के जरिए पांच मीटर की दूरी से सटीक जानकारी हासिल की जा सकेगी।
नाविक में डुअल फ्रीक्वेंसी है, इसलिए यह जीपीएस से सटीक होगा, क्योंकि जीपीएस में सिर्फ एक ही फ्रीक्वेंसी है। जीपीएस के मुकाबले शहरी इलाकों में नाविक की सटीकता छह गुना अधिक होगी। नाविक को भारत के भौगोलिक हिसाब से तैयार करेगा। ऐसे में यह संकरी गलियों और पगडंडी वाले इलाके में भी सटीकता के साथ काम करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 30 भारतीय कंपनियां नाविक के साथ गाड़ियों के लिए ट्रैकर बना रही हैं।
स्नैपड्रैगन 720G के साथ रियलमी और शाओमी के फोन होंगे लॉन्च
क्वॉलकॉम के इन चिपसेट की लॉन्चिंग के साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन निर्तामा कंपनी शाओमी और रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि वे जल्द ही भारत में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर के साथ अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी ।