वनप्लस से सस्ता iPhone

एपल के स्मार्टफोन iPhone SE के अपग्रेडेड वर्जन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ रही है। वहीं, अब iPhone SE का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, लेकिन अभी तक एपल की ओर से नए आईफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

लीक्स के अनुसार iPhone SE का नया वर्जन सस्ता हो सकता है। ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि एपल के नए आईफोन को 64 GB और 128 GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया सकता है। जिनकी कीमतें क्रमशः 28,000 रुपये और 32,000 रुपये होंगी।

वनलीक्स ने iPhone SE2 की एक फोटो भी शेयर की है और ऐसी उम्मीद है कि iPhone SE2 को आईफोन 9 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार नए आईफोन की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है और इसमें टच आईडी के साथ एलसीडी डिस्प्ले पैनल मिलेगा।

iGeeksBlog की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल नया iPads भी लॉन्च करेगा जिसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा नए आईफोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। यदि ये लीक्स रिपोर्ट्स सच होती हैं तो वनप्लस की कीमत में आपको आईफोन मिल जाएगा। ऐसे में एपल का ब्रांड वैल्यू का फायदा मिल सकता है।

और इतना ही नहीं आईफोन 12 को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही है। जैसे लीक्स के अनुसार 2020 में चार नए आईफोन लॉन्च होंगे जो कि अलग-अलग डिस्प्ले साइज के हों सकते हैं। जिनमें पहला आईफोन 5.4 इंच की डिस्प्ले वाला, दूसरा 6.1 इंच की डिस्प्ले वाला, तीसरा और चौथा आईफोन 6.7 इंच की डिस्प्ले वाला होगा। 6.7 इंच वाले आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जो कि काफी हद तक आईफोन 11 प्रो की तरह दिखने में हों सकता है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started