
आपको याद होगा सोनी के वांकमैन जिसे भारत में बहुत प्यार और सम्मान मिला था वैसे ही वॉकमैन सीरीज के साथ सोनी ने लोकप्रिय वॉकमैन सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस सीरीज के वॉकमैन NW-A105 में एंड्रॉयड और एचडी टचस्क्रीन का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इस डिवाइस को खास बनाने के लिए कई सारे फीचर्स दिए हैं, जिसमें डीएसडी और एस-मास्टर एचएक्स डिजिटल एंपलीफायर शामिल है। इसके अलावा इस वॉकमैन में 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रो एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इस वॉकमैन का सिर्फ ब्लैक कलर वाला वेरिएंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
सोनी वॉकमैन की कीमत
इस वॉकमैन की कीमत कंपनी ने 23,990 रुपये रखी है। वहीं, सोनी वॉकमैन की सेल 24 जनवरी से शुरू हो जाएगी। ग्राहक इस वॉकमैन को ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकेंगे।
सोनी वॉकमैन के खास बात
बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए सोनी ने इस वॉकमैन में डीएसडी, एस-मास्टर एचएक्स डिजिटल एंपलीफायर और FLAC जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 4GB RAM और 16 GB की स्टोरेज मिलेगी। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस वॉकमैन की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे 26 घंटे तक काम करेगी।
सोनी वॉकमैन की स्पेसिफिकेशन
इस वॉकमैन में 3.6 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसके साथ ही इसमें एंड्रॉयड 9.0 पाई प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉकमैन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे