PremiumAV की तरफ से वॉटरप्रूफ वायरलैस इयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया

प्रीमियम एवी (PremiumAV) की तरफ से वॉटरप्रूफ वायरलैस इयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। युजर्स को इस इयरबड्स में 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ एलईडी पावर डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। इस इयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस इयरबड्स की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। 

प्रीमियम एवी के वायरलैस इयरबड्स की खासियत

खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ स्टीरियो और monaural (एक कान के साथ भी सपोर्ट करता है)मोड्स का सपोर्ट मिलेगा। इन फीचर्स के जरिए यूजर्स बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ गानें सुन सकेंगे। इसके अलावा इस इयरबड्स को पसीने और पानी की छिंटो से सुरक्षा के लिए आईपीएक्स 7 रेटिंग मिली है। 

प्रीमियम एवी इयरबड्स की स्पेसिफिकेशन 


कंपनी ने इस डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हाई क्वालिटी स्पीकर्स, क्यूआई वायरलैस तकनीक और 3,500 एमएएच की TWS बैटरी दी है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 120 घंटे (स्टैंडबाय टाइम) तक काम करेगी, जिसमें 4 से 5 घंटे का कॉलिंग और 6 घंटे का प्ले समय शामिल है। वहीं, इस इयरबड्स का वजन सिर्फ 5 ग्राम है। जिसे इयरबड्स को इस्तेमाल करना बहुत आसान होगा

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started