शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्ट लाइट Mi Motion-Activated Night Light 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब अगर लाइट के तरफ से कुछ भी गुजरेगा तो यह लाइट अपने आप चालू हो जाएगा। इस स्मार्ट लाइट में यूजर्स को मोशन सेंसर मिलेगा, जो किसी भी चीज को डिटेक्ट कर लाइट को ऑन कर देगा। तो ऐसे में अगर आप अपने कमरे में जाएंगे, तो लाइट अपने-आप ऑन हो जाएगी और आपके बाहर आते ही लाइट कुछ सेकेंड के बाद बंद हो जाएगी। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्ट लाइट की कीमत 599 रुपये है।
Mi Motion-Activated Night Light 2 की जानकारी
इस लाइट को कहीं भी लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इस लाइट में दो ब्राइटनेस लेवल मिलेंगे और यह लाइट 360 डिग्री पर रोटेट हो सकती है। लेकिन, इस लाइट को रोजाना इस्तेमाल होने वाली एलईडी लाइट्स की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। वहीं, ग्राहक इस लाइट को कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे। इस स्मार्ट लाइट में AA साइज की बैटरी का इस्तेमाल होता है।