सैमसंग ने आज भारत में Samsung Galaxy S10 Lite को लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस डिवाइस में ताकतवर प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले Samsung Galaxy note 10 Lite को भारतीय बाजार में उतारा था। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एस 10 लाइट की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में…
Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत
कंपनी ने Samsung Galaxy S10 Lite के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹39,999 रखी गई है । इसके साथ युजर्स को प्री-बुक आफर के तहत वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ₹1999 का मिलेगा और आइ सी आइ सी आइ बैंक के कार्ड पर ₹3000 का कैश बैक आफर भी मिल रहा है। और इस फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से चालु हो रही है।
Samsung Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन
यूजर्स को इस डिवाइस में 6.7 इंच का इनफिनिटी-O फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो कि एच डी आर 10+ को भी सपोर्ट करता है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। और यह एक पंच होल डिस्पले है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रगन 855 का चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन में युजर्स को इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा ।
Samsung Galaxy S10 Lite का कैमरा
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 5 मेगापिक्सल f/2.0 अपर्चर का मैक्रो लेंस दिया गया है, 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लेंस दिया है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस f/2.2 अपर्चर मोंजूद है। इसके अलावा यूजर्स 32 मेगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का फ्रंट कैमरा मिल रहा है जिससे शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। और इसके कैमरे में सुपर स्टेडि मोड़ भी मिलेगा जिससे काफी स्टेबल विडियो निकालने में मदद मिलेगी।
Samsung Galaxy S10 Lite की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स इसमें उपलब्ध है इसके अलावा इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, साथ ही 25 वाट का चार्जर मिलेगा।
