Infinix जल्द भारत में Infinix S5 Pro को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है।

Infinix जल्द भारत में Infinix S5 Pro को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला यह डिवाइस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें कि इस फोन की जानकारी लीक रिपोर्ट से मिली है। तो चलिए जानते हैं इंफिनिक्स एस 5 प्रो की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में…

Infinix S5 Pro की अनुमानित कीमत

लिक्स के अनुसार , कंपनी इस फोन की कीमत ₹10000 रुपये तक रखी जा सकती है । लेकिन, इस फोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में एचडी डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Infinix S5 lite की स्पेसिफिकेशन  

इस फोन को 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन को पंचहोल वाला 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है।

इंफिनिक्स एस5 लाइट का कैमरा

कंपनी इंफिनिक्स एस5 लाइट के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर मौजूद है। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फ्रंट कैमरा से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को एलईडी लाइट का सपोर्ट मिला है।

इंफिनिक्स एस5 लाइट की बैटरी और कनेक्टिविटी

इंफिनिक्स ने इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी Volte और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started