HUAWEI ने भारत में लॉन्च किया HUAWEI BAND 4

HUAWEI ने भारत में लॉन्च किया HUAWEI BAND 4 । HUAWEI BAND 4 एक वियरेबल प्रोडक्ट है। इस बैंड में इन-बिल्ट यूएसबी पोर्ट है। ऐसे में इस बैंड को चार्ज करने के लिए आपको किसी चार्जर की जरूरत नहीं होगी। आप इस लैपटॉप, पॉवरबैंक या फिर किसी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के जरिए सीधे तौर पर चार्ज कर सकेंगे।

HUAWEI Band 4 की स्पेसिफिकेशन


HUAWEI BAND 4 फिटनेस ट्रैकर में 91एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंंपनी ने ये दावा किया है कि एक बार बैैटरी फुल होनेे पर 9 दिन के बैैटरी बैकअप मिलेंगे । इसमें आपको 0.96 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसपर 2.5डी ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें 8 वॉच फेस इंस्टॉल्ड मिलेंगे, जबकि स्टोर पर 66 फेस वॉच मौजूद हैं। फीचर्स की बात करें HUAWEI BAND 4 में ऑक्सिजन सेचुरेशन, स्लीप मॉनिटर और हर्ट रेट मॉनिटर का फीचर मिलेगा।

HUAWEI BAND 4 के इस बैंड में 9 एक्सरसाइज मोड मिलेंगे जिनमें आउटडोर रनिंग, इंडोर रन, साइकलिंग, रॉइंग मशीन जैसे मोड्स शामिल हैं। यह बैंड वाटर रेसिस्टेंट है यानी 50 मीटर पानी में जाने पर भी बैंड खराब नहीं होगा। इस बैंड में आपको कॉलिंग का नोटफिकेशन भी मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि कंपनी ने बिक्री की तारीख का एलान नहीं किया है। HUAWEI BAND 4 की कीमत 1,999 रुपये है और यह ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started