iQoo ने पिछले साल फरवरी में एंट्री ली थी जो की Vivo का ही एक ब्रांड है। लेकिन नयी रपोर्ट के अनुसार iQoo एक अलग कंपनी हो गई है। iQoo अब भारत में अपना पहला 5G फोन लौन्च करने को तैयार है।
iqoo इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर जगन अरोड़ा की दी गयी जानकारी के अनुसार आईकू को भारत में iQoo इंडिया के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक iQoo के भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा। ऐसे में इस फोन में 5जी का भी सपोर्ट होगा।आईकू के स्मार्टफोन की बिक्री भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से होगी।
iQoo की स्पेसिफिकेशन
iQoo की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के पीछे 3D ग्लास के साथ एलईडी स्ट्रिप दिया गया है। साथ ही इसके टॉप वेरियंट को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को 12 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है।
फोन में गेमिंग के लिए चार मोड AI टर्बो, सेंटर टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और गेम टर्बो दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 दिया गया है। वहीं इस फोन में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 GB RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो वीवो के सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।
फोन का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
