Lenovo ने भारत में लॉन्च किया अपना नया टैब Lenovo Tab M10

Lenovo ने भारत में लॉन्च किया अपना नया टैब Lenovo Tab M10 है। लेनोवो के इस टैब की कीमत 13,990 रुपये रखी गई है। Lenovo Tab M10 की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है और इसके साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं टैब के बारे में।

स्पेसीफिकेशन

Lenovo Tab M10 में 10.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है।टैब में 1.8GHz का क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3 GB RAM के साथ 32 GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 GB तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा


इस टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

अन्य जानकारी

Lenovo Tab M10 में एंड्रॉयड पाई9.0 आउट ऑफ बॉक्स मिलेगा। इस टैब में डुअल फ्रंट स्पीकर्स मिलेंगे जिनमें डॉल्बी एटॉमस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं इस टैब का वाई-फाई वाला वेरियंट 9,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इस टैब में 7000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 12 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started