Lenovo ने हाल ही में लास वेगास में हुए इलेक्ट्रॉनिक कंज्यूमर शो (CES 2020) में दुनिया का पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) लैपटॉप पेश किया है। लेनोवो के इस लैपटॉप का नाम ThinkPad X1 Fold है जिसमें फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है। इस लैपटॉप को मोड़कर नोटबुक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Lenovo ThinkPad X1 Fold की कीमत $2,499 यानी करीब 1,79,400 रुपये है, हालांकि यह लैपटॉप बाजार में कब आएगा इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। Lenovo ThinkPad X1 Fold की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 13.3 इंच की pOLED (प्लास्टिक ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड) डिस्प्ले है।
इस लैपटॉप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इसे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप तीनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिस्प्ले के लिए लेनोवो ने एलजी के साथ साझेदारी की है। लैपटॉप के साथ एक्टिव पेन का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप स्क्रैच कर सकेंगे।
