आखिरकार एपल ने अपना स्मार्ट स्पीकर होमपॉड Apple Homepod को भारत में लॉन्च कर दिया है। एपल ने इस स्मार्ट स्पीकर को ग्लोबल लेवल पर 2017 में उतारा था, जिसे युजर्स द्वारा बहुत पसंद किया गया था। लेकिन उस दौरान इस प्रोडक्ट को भारत में नहीं पेश किया गया था। वहीं, अब एपल होमपॉड का पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव हो गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की सेल को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं एपल होमपॉड की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Apple Homepod की कीमत
कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत 19,900 रुपये रखी है। इसके अलावा एपल का स्मार्ट स्पीकर अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, हॉन्ग-कॉन्ग, जापान और ताइवान के बाजार में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी तरफ एपल ने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए आईओएस 13.3.1 भी पेश किया है।
Apple Homepod की स्पेफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एपल होमपॉड की लंबाई 7 इंच है। साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए एपल-डिजाइन वूफर्स के साथ डीप बास दिया गया है। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में छह माइक्रोफोन का
सपोर्ट मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स कमांड दे सकेंगे। इस होमपॉड में ए8 चिप भी दी गई है। वहीं, यह स्मार्ट स्पीकर ग्राहकों के लिए व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Apple Homepod के अन्य फीचर्स
यूजर्स को इस स्मार्ट स्पीकर में इंडियन इंग्लिश सिरी वॉइस का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं, एपल का यह स्मार्ट स्पीकर भारतीय बाजार में मौजूदा एलेक्सा को कड़ी टक्कर देगा।
