Fossil Hybrid HR प्रीमियम स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

Fossil कंपनी ने Hybrid HR प्रीमियम स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस सीरीज की स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी, डिस्प्ले और हार्ट रेट मॉनिटर करने वाले सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं यह स्मार्टवॉच iOS और Android प्लेटफॉर्म पर काम करती है। वहीं, फॉसिल की इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Fossil Hybrid HR की कीमत 

आपको बता दें कि कंपनी ने इस वॉच को दो वेरिएंट के साथ बाजार में लॉन्च किया है, जिसमें एक लेदर और दूसरा स्टेनलेस स्टील है। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की 14,995 रुपये और दूसरे की 16,495 रुपये कीमत रखी है।  ग्राहक इस वॉच को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।जिसका उपयोग करके यूजर्स इसे 706 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। 

Fossil Hybrid HR की स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी है। इसके साथ ही इस वॉच में हार्ट रेट, ट्रैकिंग, वर्कआउंट मॉनिटर और रियल-टाइम मौसम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दो दिन तक काम करेगी।

Fossil Hybrid HR के अन्य फीचर्स

फॉसिल ने इस वॉच में तीन बटन दिए हैं, जिनके जरिए यूजर्स आसानी से कॉल पिक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में कस्टमाइज फेस डायल और फिल्टर इनकमिंग स्मार्टफोन नोटिफिकेशन की सेवा मिलेगी। वहीं, यह स्मार्टवॉच रेपिड चार्जिंग फीचर से लेस है, जो सिर्फ 50 मिनट में इसकी बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज कर देगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started