रिलायंस जियो ने JioTVCamera को भारत में लॉन्च कर दिया है

रिलायंस जियो ने JioTVCamera को भारत में लॉन्च कर दिया है।  जियो फाइबर की लॉन्चिंग के दौरान जियो ने कहा था कि जियो फाइबर के यूजर्स जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स के जरिए वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

JioTVCamera अक्सेसरी JioFiber कस्टमर्स के लिए लाया गया है और इसे Jio set-top-box (STB) से कनेक्ट किया जा सकेगा। यूजर्स इस डिवाइस को सीधे सेट-टॉप-बॉक्स में दिए गए यूएसबी से कनेक्ट करके जियोकॉल ऐप से टीवी पर फुल-स्क्रीन विडियो कॉल्स कर सकेंगे।

टीवी से वीडियो कॉलिंग

जियो टीवी कैमरा एक छोटी-सी डिवाइस है जिसे टीवी से कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद आप अपने टीवी से ही वीडियो कॉल कर सकेंगे। जियो टीवी कैमरा को जियो की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। 

ऑडियो कॉलिंग भी होगी


जियो के नए कैमरा अक्सेसरी से जुड़ी अच्छी बात यह है कि इसकी मदद से 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाले विडियो कॉल्स टीवी की मदद से किए जा सकेंगे। साथ ही जियो नंबरों पर विडियो कॉल्स के अलावा सभी मोबाइल और लैंडलाइन नंबरों पर ऑडियो कॉल्स भी इस डिवाइस की मदद से किए जा सकेंगे।

मिलेगी एक साल की वारंटी

इसके साथ कंपनी EMI भी दे रही है और तीन दिनों के अंदर डिलीवरी का भी वादा कर रही है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है और किसी तरह की समस्या होने पर सात दिन के अंदर रिप्लेस भी किया जा सकेगा।

सिर्फ 93 ग्राम वजन

JioTVCamera को टीवी मे एक केबल के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद इसे टीवी के ठीक ऊपर रखा जाएगा, हालांकि जियो टीवी कैमरा फिलहाल जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए ही है। जियो टीवी कैमरा में 120 डिग्री वाइड एंगल है। इसके अलावा इसका वजन 93 ग्राम है।

मिल रहे हैं कई प्लान्स


यूजर्स को 699 रुपये से 8,499 रुपये के बीच 6 प्लान के ऑप्शन दे रही है। जियो फाइबर अपने सभी यूजर्स को प्लान्स के साथ कई फ्री बेनिफिट भी दे रहा है। हालांकि, यह हर प्लान के लिए अलग-अलग हैं।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started