हुवावे Huawei कंपनी ने नोवा सीरीज के Huawei Nova 7i स्मार्टफोन को 14 फरवरी के दिन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Huawei Nova 7i में दमदार प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले, कैमरा और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट देगी। आइए जानते हैं हुवावे नोवा 7 आई की अनुमानित स्पेसिफिकेशन के बारे में.
Huawei Nova 7i की अनुमानित कीमत
Huawei Nova 7i स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, कंपनी ने Nova 6SE को करीब 22,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ चीन में पेश किया था।
Huawei Nova 7i की संभावित स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Huawei Nova 7i में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश होगा और हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी52 एमपी6 जीपीयू देखने को मिलेगा। Huawei Nova 7i में 8 GB RAM मैमोरी और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।
क्वॉड कैमरा
रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Huawei Nova 7i में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Huawei Nova 7i के अन्य फीचर्स
यूजर्स को इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।