Moto G8 Plus की कीमत में हुई कटौती

Motorola के दमदार स्मार्टफोन Moto G8 Plus की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। आपको याद होगा कि कंपनी ने इस फोन के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा था। यूजर्स को इस फोन में दमदार कैमरा, प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले मिला है।

Moto G8 Plus की नई कीमत 

ग्राहक अब Moto G8 Plus को सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन को बाजार में 13,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा गया था। वहीं, यह फोन लोगों के लिए कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर में उपलब्ध है।

Moto G8 Plus की स्पेसिफिकेशन 

ग्राहकों को इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2280 पिक्सल है। साथ ही यू-शेप नॉच भी दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी समेत 4GB RAM +64 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Moto G8 Plus का कैमरा

Moto G8 Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल f/1.7 अपर्चर का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का एक्शन सेंसर और 5 मेगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स इस फोन के 25 मेगापिक्सल f/2.0 अपर्चर वाले कैमरा से बेहतर सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Moto G8 Plus की कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स देगी। साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started