Galaxy Z Flip इस महीने Galaxy Unpacked इवेंट में शोकेस किया जा सकता है।

Samsung का नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip इस महीने Galaxy Unpacked इवेंट में शोकेस किया जा सकता है। पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर इस फोन की काफी चर्चा में है। फोन 11 फरवरी को सैन फ्रैंसिस्को में होने वाले है। हाल ही में इसका एक हैंड्स ऑन विडियो ट्विटर लीक हुआ है।

टिप्स्टर ने लीक किया विडियो


Samsung Galaxy Z Flip के इस विडियो को जाने-माने टिप्स्टर बेन जेस्किन ने पोस्ट किया है। इस विडियो से यूजर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जेस्किन के पास यह विडियो कहां से आया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

काफी कॉम्पैक्ट दिखता है Samsung Z flip

यह फोन अल्ट्रा-थिन ग्लास से लैस है या नहीं इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। विडियो को देखकर आप समझ गए होंगे कि कंपनी ने इसके डिजाइन पर काफी काम किया है। फोन फोल्ड होने के बाद काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। छोटे साइज के कारण इसे आराम से जेब या छोटे बैग में भी रखा जा सकता है।

हो सकता है इंजिनियरिंग सैंपल

ऐंड्रॉयड सेंट्रल की रिपोर्ट में कहा गया है कि विडियो में दिखाया गया galaxy Zflip एक इंजिनियरिंग सैंपल हो सकता है क्योंकि फोन ओपन करने पर स्क्रीन पर सैमसंग की सिक्यॉरिटी पॉलिसी दिख रही है। वहीं, टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने इसे का दावा है कि विडियो में दिखाए गए फोन के कलर को कंपनी ‘mirror purple’ कह रही है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started