Nokia 5.2 जल्द होगा लांच

Nokia HMD ग्लोबल कंपनी Nokia 5.2 पर काम कर रही है। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं है कि कंपनी Nokia 5.2 स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) में लॉन्च करेगी या नहीं। इस बीच, नए स्मार्टफोन्स की लीक रिपोर्ट्स देने वाले फेमस लीकस्टर इवान ब्लास (Evan Blass) ने नोकिया के मिड-रेंज फोन की कुछ इमेज और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं,

Nokia 5.2 यूनीक कैमरा सेटअप

फोन के फ्रंट में एवरेज साइज का डिस्प्ले दिया गया है। फोन के टॉप में वॉटरड्रॉप नॉच और बॉटम पर नोकिया की ब्रैंडिंग दी गई है। फोन के पीछे बहुत यूनीक कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में 4 कैमरे दिए गए हैं। कैमरों के कंपोजिशन के कारण Evan Blass ने इसे ‘Nokia Captain America’ नाम दिया है।

नोकिया 5.2 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन और किमत

कैमरों और LED फ्लैश के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Evan Blass ने अपने ट्वीट में बताया है कि नोकिया का यह फोन 4 मार्च को रिलीज हो सकता है। इस फोन में 6GB की रैम और 64GB का स्टोरेज दिया जा सकता है। नोकिया के इस स्मार्टफोन की कीमत 180 डॉलर (करीब 13,000 रुपये ) हो सकती है। हालांकि, अभी नोकिया के इस फोन के स्क्रीन साइज, बैटरी कैपसिटी और प्रोसेसर का खुलासा नहीं हुआ है। Nokia 5.2 स्मार्टफोन Android 9 Pie पर चल सकता है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started