OnePlus के 8 सीरीज के स्मार्टफोन में MWC 2020 में हो सकते हैं लांच

वनप्लस के 8 सीरीज के स्मार्टफोन One Plus 8, One Plus 8 Pro और One Plus 8 lite लॉन्च के लिए तैयार हैं। उम्मीद हैं कि कंपनी इन तीनों डिवाइसेज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 इवेंट में दिखाया जाएगा । कुछ दिनों पहले की तीनों स्मार्टफोन को लेकर रिपोर्ट लीक हुई थी, जो कि 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच किया जा सकता है।।

वनप्लस 8 के स्मार्टफोन लॉन्च से पहले हुए स्पॉट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया की एफिलिएट पेज पर लिस्ट किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन इस पेज पर लेटेस्ट स्मार्टफोन को लिस्ट करती है।

OnePlus 8 Lite की फोटोज हुई लीक

OnePlus का स्मार्टफोन OnePlus 8lite की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थी, जिनमें डिवाइस के डिजाइन को देखा गया था। लीक तस्वीरों के अनुसार, कंपनी ने OnePlus 8 lite में पंचहोल डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

डुअल रियर कैमरा का सपोर्ट मिलेगा

लीक्स के अनुसार, यूजर्स को OnePlus 8 lite के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के बैक कैमरा के साथ लेजर ऑटोफोकेस के साथ एलईडी फ्लैश भी देगी।

OnePlus 8 Lite की संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स के अनुसार, OnePlus आने वाले स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देगा। इसके साथ ही OnePlus 8 lite का डिस्प्ले OnePlus 7 से थोड़ा बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में ऑडियो जैक नहीं मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर देगी। इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। 

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started