पोको एक्स2 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च

Poco X2 India Launch Today: पोको एक्स2 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पोको ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Poco X2 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। इस फ़ोन की खासियत की बात करें तो Poco X2 स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है।

Poco X2 किमत

Poco X2 की किमत की बात करें तो फोन तीन वैरिएंट में लांच किया गया है। पहले वैरिएंट 6GB RAM और 64GB स्टोरेज जिसकी कीमत ₹15,999 है। और दुसरे वैरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की किमत ₹16,999 है। वहीं तिसरे वैरिएंट में युजर्स को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा जिसकी कीमत ₹19,999 रुपए रखी गई है

Poco X2 स्पेसिफिकेशन

Poco X2 में 6.67 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले (2400 x 1080 पिक्सल) है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आ सकता है। बैटरी क्षमता की बात करें तो Poco X2 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है।

Poco X2 कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे गया हैं, 64MP प्राइमरी कैमरा Sony IMX686 लेंस, अपर्चर एफ/1.89 हो सकता है। साथ में 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल-सेल्फी कैमरा, 20 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

Poco X2 कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़ + 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस/ ग्लोनॉस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started