itel भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। लीक्स के अनुसार आईटेल के इस फोन की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह होगी। साथ ही यह आईटेल का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। कहा जा रहा है अपकमिंग फोन आईटेल का फ्लैगशिप फोन होगा, हालांकि अभी तक फोन का नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लीक फोटो के मुताबिक आईटेल के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके साथ एक फ्लैश लाइट भी होगी। कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है। लीक फोटो पर DikhaoApnaJaadu हैशटैक का इस्तेमाल किया गया है।
आईटेल के इस फोन की लॉन्चिंग इसी महीने होने वाली है। बताया जा रहा है कि आईटेल की इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
नए फोन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बड़ी बैटरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।
