Samsung Galaxy A01 को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। लेकिन, सैमसंग के Galaxy A01 को भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। और अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े।
Samsung Galaxy A01 की कीमत
कंपनी ने इस फोन की कीमत करीब 8,550 रुपये रखी है। ग्राहक छह फरवरी से इस फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy A01 की स्पेसिफिकेशन
Galaxy A01 में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 एसओसी के साथ 2 GB RAM और 16 GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung Galaxy A01 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy A01 की बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
