सैमसंग ने Samsung Galaxy A70s कीमत में कटौती की है । आपको बता दें कि Samsung Galaxy A70s पिछले साल लांच किया गया था। इस फौन की मुख्य हाइलाइट है इसका 64 मेगापिक्सल का कैमरा। बता दें कि सैमसंग का यह पहला फोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है।
Samsung Galaxy A70s की कीमत
Samsung Galaxy A70s के 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये थी जो अब 26,999 रुपये हो गई है। वहीं 8 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 30,999 रुपये थी जो अब 28,999 रुपये हो गई है। ऐसे में सैमसंग ने अपने इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कर दी है।
Samsung Galaxy A70s की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में ए़ंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित One UI है। Samsung Galaxy A70s में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है।
Samsung Galaxy A70s का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाल है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Samsung Galaxy A70s की बैटरी
इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
