HMD Global ने Nokia Power Earbuds को चीन में लॉन्च कर दिया है कौन

HMD Global ने Nokia Power Earbuds को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस पावर इयरबड्स में दमदार बैटरी और बेहतर साउंड क्वालिटी की सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस इयरबड्स में गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है।  Nokia Power Earbuds को भारत में कब लांच किया जाएगा इसकी कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं मिली है।

Nokia Power Earbuds की कीमत 

Nokia Power Earbuds की कीमत 699 युआन (करीब 7,108 रुपये) रखी गई है। ग्राहक इस इयरबड्स को ब्लैक और लाइट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस इयरबड्स की सेल की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Nokia Power Earbuds की स्पेसिफिकेशन 

इस इयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। साथ ही यह इयरबड्स IPX 7 वाटर रेसिस्टेंट की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इस पावर इयरबड्स में ऑडियो आउटपुट के लिए 6MM के ग्राफेन ड्राइवर्स दिए गए हैं। जिससे युजर्स को HD क्वालिटि ऑडियो आउटपुट मिलेगा ।

Nokia Power Earbuds की बैटरी

HMD Global ने इस इयरबड्स में 3,000 एमएएच की बैटरी दी है। जिससे युजर्स इस इयरबड्स को 30 बार तक चार्ज कर पाएंगे ।वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे 5 घंटे तक काम करेगी। दूसरी तरफ यूजर्स को इस इयरबड्स के केस में 50 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started