iQOO अपने स्मार्टफोन iQOO 3 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि iQOO Vivo का ही सब ब्रैंड है। यूजर्स को इस फोन में 5G का सपोर्ट मिल सकता है। हाल ही के दिनों में इस फोन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हूई थी, जिनमें पंचहोल डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट को देखा गया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
iQOO 3 की संभावित कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस अगामी फोन की कीमत प्रीमियम रेंज (30,000 से 40,000 रुपये के आसपास) में रखेगी।
iQOO 3 की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट भी दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन मे क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा
iQOO 3 की अन्य जानकारी
कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस फोन में 4,410 एमएएच की बैटरी देगी, जो 55 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।
