MediaTek ने दो नए गेमिंग चिपसेट लॉन्च किए हैं जिनमें Helio G70 और Helio G70T शामिल हैं। इन दोनों चिपसेट को मिडरेंज स्मार्टफोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इन प्रोसेसर को 12 नैनोमीटर के प्रोसेस पर तैयार किया गया है। साथ ही रियलमी इंडिया ने इन प्रोसेसर की लॉन्चिंग के साथ ही घोषणा की है कि Realme C3 को मीडियाटेक Helio G70 के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Realme C3, Helio G70 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने इसकी पुष्टि की है।
माधव सेठ ने अपने एक बयान में कहा, ‘हमें इसकी घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि Realme C3 भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक का Helio G70 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा हम जल्द ही सबसे पहले मीडियाटेक Helio G70T के साथ भी पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में ।’
दोनों प्रोसेसर (चिपसेट) को लेकर कंपनी का कहना है कि इन्हें खासतौर पर कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। इन प्रोसेसर को लेकर कंपनी का मकसद कम कीमत वाले गेमिंग फोन में प्रीमियम फीचर देना है। इन प्रोसेसर में मीडियाटेक का हाइपरइंजन गेमिंग फीचर है।
इसके अलावा इन चिपसेट में मल्टी कैमरे और इंटिग्रेटेड वॉयस ऑन वेकअप (VoW) का भी सपोर्ट है। इनमें से Helio G80 एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसमें दो ARM Cortex A75 हैं जिनकी स्पीड 2.0GHz है। इसमें दूसरा कॉर्टेक्स A55 है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है।
