Infinix S5 Pro जल्द होगा तीन कैमरे के साथ भारत में लॉन्च

Infinix जल्द भारत में तीन कैमरे के साथ एक नए डिवाइस Infinix S5 Pro को लॉन्च करने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में दमदार प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

Infinix S5 Pro की अनुमानित कीमत 

रिपोर्ट के अनुसार, इंफिनिक्स इस फोन की कीमत 8,000 से 12,000 रुपये के आसपास हों सकती है। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Infinix S5 Pro की अनुमानित स्पेसिफिकेशन 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी, जिसमें नॉच शामिल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Infinix S5 Pro का कैमरा

कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का शूटर और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होगा। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Infinix S5 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी

इंफिनिक्स इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकती हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started