Realme ने सी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले कंपनी Realme C1 और Realme C2 को बाजार में उतारा था, Realme C3 को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे। तो आइए जानते हैं रियलमी सी 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Realme C3 की कीमत
कंपनी ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें 3 GB RAM + 32 GB स्टोरेज और 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज शामिल है। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की 6,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 7,999 रुपये कीमत रखी है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को Realme C3 की खरीदारी करने पर जियो की तरफ से 7,550 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। वहीं, इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर पर 14 फरवरी से शुरू हो जाएगी।
Realme C3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G70 चिपसेट दी गई है। जो कि एक बहुत पावरफुल प्रोसेसर है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Realme C3 का कैमरा
रियलमी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं, यूजर्स इस फोन के कैमरा से एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
Realme C3 की बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
