Samsung Galaxy A50s की क़ीमत में हुई कटौती Samsung Galaxy A50s को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किए गया था ।नया फोन ज़्यादा पावरफुल कैमरा हार्डवेयर, अपग्रेडेड प्रोसेसर और सैमसंग पे सपोर्ट के साथ आता है। Samsung Galaxy A50s की क़ीमत में कटौती की गई है।
Samsung A50s फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। इस पर वाइब्रेंट कलर्स आते हैं। ब्राइटनेस आउटपुट भी बेहतरीन है और सूरज की रोशनी में स्मार्टफोन पर देखने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि, इस हैंडसेट का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
Samsung Galaxy A50s में 10एनएम एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 6 GB RAM और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। फोन में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई दिया गया है। Samsung Galaxy A50s में एनएफसी पर आधारित सैमसंग पे भी है।
Samsung Galaxy A50s में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
कंपनी ने Samsung Galaxy A50s में नाइट मोड भी दिया है। पहली बार इस फीचर को गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया है। इसके साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सुपर स्टेडी मोड भी है। Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है। रिटेल बॉक्स में कंपनी ने 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी दिया है।
Samsung Galaxy A50s के क़ीमत की बात करें तो पहले 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की किमत ₹20000 रूपए थी अब उसे घटा कर 17499 रूपए कर दी गई है और 6GB +128GB स्टोरेज कीमत 22000 रूपए थी अब उसे घटा कर 19999 रुपए कर दी गई है।
