Huawei स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने Y सीरीज के लेटेस्ट Huawei Y7p को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में तीन कैमरे, पंचहोल डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर का सपोर्ट देखने को मिलेगा। लेकिन, कंपनी ने अब तक Huawei Y7p की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Huawei Y7p की कीमत
Huawei Y7p में 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत THB 4,999 (करीब 11,500 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को ऑरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ प्री-बुक कर सकेंगे।
Huawei Y7p की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.39 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। इसके साथ ही Huawei Y7p में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Kirin 710 एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो कि Huawei का इन-हाउस प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Huawei Y7p का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा (तीन कैमरे) दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।
Huawei Y7p की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
