Motorola ने अपना पहला स्मार्टफोन स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च कर दिया है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 से ठीक पहले मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Moto G Power और Moto G Stylus शामिल है।
Moto G Power की कीमत $249.99 यानी करीब 18,000 रुपये है और यह फोन जल्द ही अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध होगा। वहीं Moto G Stylus की कीमत $299.99 यानी करीब 21,500 रुपये है, मोटोरोला ने अभी तक इन दोनों फोन के भारत या अन्य देशों में लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Moto G Power स्पेसिफिकेशन
Moto G Power में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2300 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले पंचहोल डिजाइन वाली है। मोटो जी पावर में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4 GB RAM और 64 GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Moto G Power कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल f/1.7 अपर्चर का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल 118 – डिग्री वियु का वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का मैक्रो लेंस है। वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

Moto G Power कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto G stylus स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2300 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में भी क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G stylus कैमरा
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल f/1.7 अपर्चर का है। वहीं दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल f/2.2 अपर्चर का एक्शन लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल f/2.0 अपर्चर का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto G stylus कनेक्टिविटी
इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन के साथ स्टाइलस पेन भी मिलेगा।