सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy S20 सीरीज को लांच करने की तैयारी में है ।

सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy S20 सीरीज को लांच करने की तैयारी में है । Galaxy S20 सीरीज कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। लीक्स रिपोर्ट के अनुसार जिसमें कहा गया है कि Galaxy S20 अल्ट्रा को 16 GB RAM और 108 मेगापिक्सल कैमरा का साथ मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक सैमसंग Galaxy S20 सीरीज के इस डिवाइस को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस सीरीज को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है जो कि 11/02/2020 को है।

Samsung Galaxy S20 Ultra की संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.9 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 990 या स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, इसको एंड्रॉयड 10 मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एस 20 अल्ट्रा के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस के साथ 10 एक्स जूम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को फोन के फ्रंट में 40 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि, कैमरा के अन्य सेंसर की जानकारी नहीं मिली हैं।

Samsung Galaxy S20 Ultra के अन्य फीचर्स 

सैमसंग इस अगामी फोन में स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए हाई-एंड क्लाउड गेमिंग और 16GB RAM का सपोर्ट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 5जी नेटवर्क मिल सकता है। वहीं, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Samsung Galaxy S20 Ultra की कीमत 

सूत्रों की मानें तो कंपनी गैलेक्सी एस 20 अल्ट्रा की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने इससे पहले भारत समेत अन्य देशों में गैलेक्सी नोट 10 लाइट को बाजार में उतारा था।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started