जल्द लांच होगा Honor 9X Lite

Honor अपना नया स्मार्टफोन Honor 9X Lite को जल्द ही लांच करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन में किरिन 810 प्रोसेसर से लैस है। इस फ़ोन की खासियत की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है चलिए और जानते हैं।

Honor 9X लाइट की लॉन्चिंग और कीमत

सूत्रों की मानें तो कंपनी अगामी ऑनर 9X लाइट की कीमत बजट रेंज में रखेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी के इस फोन को जल्द पेश किया जाएगा।

Honor 9X लाइट की अनुमानित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 6.59 इंच का आईपीएस एलईडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7 एनएम किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 6 GB RAM का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Honor 9X लाइट की अनुमानित कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 4 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होगा। वहीं, अब तक फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started