Realme days offer

रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट रियलमी डॉट कॉम पर Realme Sale आज से शुरू हो चुका है। बता दें कि रियलमी सेल 13 फरवरी 2020 तक लाइव रहेगी, सेल के दौरान कई Realme Smartphones पर छूट और शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं।

Realme Sale Offers: रियलमी सेल में बिना ब्याज वाली ईएमआई, Mobikwik का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत सुपरकैश (1,000 रुपये) और Cashify के जरिए पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट भी है।

Realme 5 Pro Price

रियलमी 5 प्रो के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये), वहीं इसके 6 GB RAM और 64 GB वेरिएंट को 12,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में बेचा जा रहा है।

इसके 8 GB RAM और 128 GB वेरिएंट वाले टॉप वेरिएंट को 14,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। रियलमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट है।

Realme C2 Price

 रियलमी सी2 का 2 GB RAM और 32 GB स्टोरेज वेरिएंट 5,999 रुपये (एमआरपी 6,499 रुपये) तो वहीं, 3 GB RAM और 32 GB वेरिएंट सेल के दौरान 6,999 रुपये (एमआरपी 7,499 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। रियलमी सी2 पर 500 रुपये की छूट है।

Realme X Price

 रियलमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM और 128 GB वेरिएंट को 14,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये), वहीं 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये) में उपलब्ध है। इसका मतलब स्मार्टफोन पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Realme 3i Price

Realme 3i के 3 GB RAM और 32 GB वेरिएंट को 6,999 रुपये (एमआरपी में 7,999 रुपये), वहीं 4 GB RAM और 64 GB वेरिएंट को 7,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसका मतलब स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Realme 5 Price

 रियलमी 5 के 3 GB RAM 32 GB वेरिएंट को 8,499 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये), 4 GB RAM 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। 4 GB RAM 128GB वेरिएंट 10,499 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में उपलब्ध है। इसका मतलब 500 रुपये की छूट है।

Realme 3 Price

 रियलमी 3 के 3 GB RAM 32 GB वेरिएंट को 7,499 रुपये (एमआरपी 7,999 रुपये), 3 GB RAM और 64 GB वेरिएंट 7,999 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये) तो वहीं 4 GB RAM और 64 GB वेरिएंट 8,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब 1,000 रुपये तक की छूट है।

Realme 3 Pro Price

 रियलमी 3 प्रो का 4 GB RAM 64 GB वेरिएंट 9,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब हैंडसेट पर 3,000 रुपये की छूट है, इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए इस फोन के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी है।

Realme U1 Price

रियलमी यू1 के 3 GB RAM और64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये (एमआरपी 9,499 रुपये), 3 GB RAM और 32 GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये (एमआरपी 8,499 रुपये) और 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट 9,999 रुपये (एमआरपी 10,499 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसका मतलब स्मार्टफोन पर 500 रुपये की छूट मिल रही है।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started