
रिलायंस जियो एक बार फिर धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने शुक्रवार को 2,399 रुपये का नया एनुअल वर्क फ्रॉम होम प्लान लॉन्च किया जिसमें यूजर को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इस तरह से यह प्लान 200 रुपये प्रति माह का पड़ेगा। जिओ का दावा है कि यह प्लान कंपीटीटर कंपनियों से 33 फीसदी ज्यादा फायदे वाला है।

आपको बता दें कि जियो का एक 2121 रुपये वाला एनुअल प्लान भी पहले से चला रहा है जिसकी वैलिडिटी 336 दिनों की होती है। इसमें प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। 2,121 और 2,399 दोनों ही एनुअल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा है।
Airtel कि तरफ से तीन नये प्लान
Airtel 99 Plan
99 रुपये वाले एयरटेल प्लान के साथ 1GB डेटा के साथ अनिलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान कोलकाता, बिहार एंड झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल सर्किल के लिए उपलब्ध है।
Airtel 129 Plan
129 रुपये वाले इस प्लान के साथ आपको 99 रुपये वाले प्लान के समान ही बेनिफिट्स मिलेंगे। इस प्लान में अंतर केवल इतना है कि यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी और 300 एसएमएस के साथ आता है।
Airtel 199 Plan
199 प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1GB 4G डाटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसमें 24 दिनों की अवधि के लिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित स्थानीय, रोमिंग और एसटीडी वॉयस कॉल शामिल हैं।