चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने आखिरकार फाइंड एक्स 2 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत ओप्पो फाइंड एक्स 2 और ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो के साथ ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो Lamborghini एडिशन को भारतीय बाजार में पेश किया गया है।

यूजर्स को इन तीनों डिवाइस में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी का सपोर्ट देखने को मिलता है । ओप्पो फाइंड x सीरीज में हमें ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो में एक पेरिस्कोप के आकार का लेंस देखने को मिलता है जो 10x हाइब्रिड तक ज़ूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन 60x डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है नए ओप्पो फोन में 120Hz अल्ट्रा विज़न वाला डिस्प्ले देखने को मिलता है
यह एक पंच होल डिज़ाइन के साथ आता है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने भारत से पहले इस डिवाइस को ग्लोबली लॉन्च किया था।
हालांकि, लाइवस्ट्रीम को रद्द कर दिया गया था, और कंपनी ने इसके बजाय एक प्री- रेकॉर्डेड वीडियो अपलोड किया था। लेकिन ओप्पो ने रद्द करने पर कारण पूछने पर कोई सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन एक रिपोर्टों से पता चलता है कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रद्द किया गया था।
ओप्पो फाइंड एक्स का कुछ खास फीचर्स
ओप्पो फाइंड x सीरीज में हमें ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो में एक पेरिस्कोप के आकार का लेंस देखने को मिलता है जो 10x हाइब्रिड तक ज़ूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन 60x डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है नए ओप्पो फोन में 120Hz अल्ट्रा विज़न वाला डिस्प्ले देखने को मिलता है और इस फोन में हमें एक पंच होल डिज़ाइन के देखने को मिलता है।
Oppo Find X2 की कीमत
ओप्पो कंपनी की तरफ से ओप्पो फाइंड एक्स 2 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये रखी है। यह स्मार्टफोन यूजर्स को सेरामिक ब्लैक और ओसियन ग्लास कलर ऑप्शन के साथ खरीदने को मिलेगा।
ओप्पो कंपनी की तरफ से अभी तक फाइंड एक्स 2 प्रो और Lamborghini एडिशन की कीमत को लेकर कोई जानकारी का खुलासा नहीं किया है। और साथ ही इन तीनों डिवाइस की सेल को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
Oppo Find X2 की स्पेसिफिकेशन
ओप्पो के ओप्पो फाइंड एक्स 2 में हमें 6.7 इंच का क्यूएचडी प्लस का डिस्प्ले देखने को मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440×3168 पिक्सल है। साथ ही हमें इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 के प्रोसेसर का सपोर्ट देखने को मिलता है। और, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को ओप्पो फाइंड एक्स 2 में हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 708 सेंसर और 13 मेगापिक्सल का tertiary सेंसर देखने को मिलता है। इसके साथ ही हमें इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है।
Oppo Find X2 की बैटरी और कनेक्टिविटी
ओप्पो कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5जी, 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 65 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी देखने को मिलती है। और अगर हम बात करे, ओप्पो फाइंड एक्स 2 का वजन को तो 187 ग्राम तक देखने को मिलेता है।
Oppo Find X2 Pro के फीचर्स
ओप्पो कंपनी की तरफ से ओप्पो के ओप्पो फाउंड एक्स 2 प्रो में हमें 6.7 इंच का क्यूएचडी प्लस वाली डिस्प्ले देखने को मिलती है, बात करे रिजॉल्यूशन कि तो इसमें हमें 1440×3168 पिक्सल देखने को मिलता है। साथ ही ओप्पो के इस स्मार्टफोन में हमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 865 के प्रोसेसर का सपोर्ट देखने को मिलता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा
ओप्पो के फाउंड एक्स 2 प्रो में यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी का आईएमएक्स 689 का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस देखने को मिलता है। और साथ ही बात करे सेल्फी के लिए तो इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।
Oppo Find X2 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
ओप्पो कंपनी ने फाउंड एक्स 2 प्रो में 5जी, 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 65 वॉट सुपरवूक 2.0 फ्लैश चार्ज के साथ 4,260 एमएएच की बैटरी देखने को मिलती है। और बात करे इस फोन की वजन को तो ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो का वजन 207 ग्राम देखने को मिलता है।
Oppo Find X2 Pro का स्पेशल एडिशन
ओप्पो यूजर्स को ओप्पो फाइंड x2 pro इस स्मार्टफोन के बैक पैनल यानी कि पीछे को तरफ हमें Lamborghini ब्रांड का 3डी लोगो देखने को मिलेगा। साथ ही कंपनी यूजर्स को इस स्मार्टफोन के साथ माइक्रो फाइबर लेदर का केस, वायरलेस इयरफोन, सुपरवूक 2.0 कार चार्जर, 65 वॉट सुपरवूक 2.0 एडाप्टर और चार्जिंग केबल इस स्मार्टफोन के साथ देगी। फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो स्मार्टफोन के जैसे हैं।