Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy S20 सीरीज को कंपनी अगले महीने लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है जो कि SamsungGalaxy S20, Galaxy S20 Ultra और Samsung Galaxy S20+ है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की खास बात ये है कि इसमें लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy S20 Ultra में 16GB RAM दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं स्पेेिफिकेशनस के बारे में।
Samsung Galaxy S20 Ultra
इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल है Galaxy S20 Ultra इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.9 इंच की Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,440 x 3,200 पिक्सल दिया जा सकता है। फोन में 20:9 आसपेक्ट रेश्यो वाला सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 108 Megapixel का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 48 Megapixel का टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 12 Megapixel का अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक ToF सेंसर दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन 10x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है।
samsung s20+ लीक इमेज

Samsung Galaxy S20+
Samsung Galaxy S20+ के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सका है। इसमें भी सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 12GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें भी Exynos 990 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 64 Megapixel का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 12 Megapixel का वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 10 Megapixel का फ्रंट कैमरा ToF सेंसर के साथ दिया जा सकता है। इसमें भी 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy S20
Samsung Galaxy S20 स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। ये स्मार्टफोन भी सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Exynos 990 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 64 Megapixel का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 12 Megapixel का वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 10 Megapixel का फ्रंट कैमरा ToF सेंसर के साथ दिया जा सकता है। इ ये स्मार्टफोन भी 128GB की इंटरनल स्टोरेज और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है।
samsunh s20+ back camera set-up
