Whatsapp युजर्स के लिए जल्द नया फीचर एनिमेटेड स्टिकर्स ला रहा है

Whatsapp युजर्स के लिए जल्द नया फीचर लॉन्च करने वाला है। यूजर्स को नए अपडेट में एनिमेटेड स्टिकर्स का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, इस फीचर को व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

वेबबीटा इंफो से मिली जानकारी

एनिमेटिड स्टिकर्स की जानकारी वेबबीटा इंफो से मिली है। वेबबीटा इंफो के अनुसार, बीटा वर्जन पर सभी यूजर्स को इस फीचर का सपोर्ट मिला हैं। स्टिकर्स भेजने के लिए यूजर्स को चैट बॉक्स ओपन कर स्टिकर बटन पर क्लिक करना होगा। यहां यूजर्स को स्टिकर्स पैक को अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स को एनिमेटेड स्टिकर्स मिल सकते हैं।

डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर

नए फीचर से मैसेज को रखने और डिलीट करने के समय को 5 सेकेंड से लेकर 1 घंटे के बीच रख सकेंगे। लेकिन अभी तक इन फिचर्स को टेस्टीग चालृ है। व्हाट्सएप ग्रुप वाले यूजर्स सबसे पहले इसका उपयोग कर पाएंगे। जैसे ही उपभोक्ता इस फीचर को एक्टिवेट करेंगे, तो भेजे गए मैसेज समय सीमा के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा गायब हुए मैसेज को दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकेगा। वहीं, एप ने इस फीचर को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

डार्क मोड

एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस के व्हाट्सएप में जल्द ही डार्क मोड आने वाला है। इसके लिए व्हाट्सएप काफी पहले से काम कर रहा है। डार्क मोड आने के बाद और उसे ऑन कर देने के बाद रात में स्क्रीन का बैकग्राउंड अपने-आप ब्लैक हो जाएगा। इससे फोन की बैटरी को खपत कम हो जाएगी।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started