Xiaomi जल्द ही अपना प्रिमियम फोन को लांच करने की तैयारी में है जिसमें युजर्स को 108 मेंगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और इस फ़ोन की खासियत की बात करें तो इसके बैक में फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। इस फ़ोन का नाम है मी मिक्स एल्फा । तो चलिए और जानकारी लेते हैं।
मिक्स एल्फा की अनुमानित कीमत
लीक्स के अनुसार पर एसा कहा जा सकता है कि कंपनी इस फोन की कीमत दो लाख रुपये के आस-पास रखेगी। वहीं, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
मिक्स एल्फा अनुमानित स्पेसिफिकेशन
लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में पीओएलईडी डिस्प्ले देगी, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 180.6 फीसदी होगा। लेकिन अब तक स्क्रीन के साइज की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
मिक्स एल्फा का अनुमानित कैमरा
लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस डिवाइस में 108 Megapixel का सैमसंग आईसोसेल ब्राइट HMX S5के HMX प्राइमरी सेंसर और फोर एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। इसके अलावा इस फोन में 12 Megapixel का दूसरा सेंसर भी दिया जा सकता है, जो पीडी ऑटोफोकस से लैस होगा। हालांकि, यूजर्स को इस डिवाइस में सेल्फी कैमरा नहीं मिलेगा।
मिक्स एल्फा की रैम और बैटरी
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 12 GB RAMऔर 512 GB स्टोरेज देगी। इसके अलावा इस फोन में 4,050 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।
