
Samsung ने आज भारत में Samsung Galaxy Note10 Lite को किया लॉन्च । इसके साथ ही एस पैन को भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। तो चलिए जानते हैं।
Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत
Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत
गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरियंट मे मिलेगा। फोन की प्री-बुकिंग दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है, वहीं इसकी बिक्री 3 फरवरी 2020 से होगी।
Samsung Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में एक्सिनोस 9810 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं।
Samsung Galaxy Note10 Lite का कैमरा
Samsung Galaxy Note10 Lite लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है हैं। इनमें से एक लेंस वाइड एंगल है और एक लेंस टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy Note10 Lite की बैटरी
Samsung Galaxy Note10 Lite में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा। फोन का वजन 199 ग्राम है। फोन एंड्रॉयड 10 के साथ मिलेगा