Poco X2 लांच 4 फरवरी को होगी

Xiaomi और poco अब अलग अलग दो कंपनियां हो चुकी है। Xiaomi से अलग होने के बाद poco अब एक नई कंपनी बन गई है। Poco F1 के बाजार में आने के बाद से ही Poco f2 की चर्चा हो रही थी लेकिन अब कंपनी की तरफ से कंफर्म कर दिया गया है कि भारतीय बाजार में Poco f2 को नहीं बल्कि Poco X2 को लॉन्च किया जाएगा। Poco X2 की लॉन्चिंग 4 फरवरी को होगी।

फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

Poco X2 को लेकर फ्लिपकार्ट पर एक टीजर जारी किया गया है। Poco X2 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। ऐसी खबर आ रही है कि Poco X2 Redmi K30 4G का री-ब्रांडेड वर्जन है। इसमें 60Hz रीफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक Poco X2 में एंड्रॉयड 10 मिलेगा। लॉन्चिंग की घोषणा के साथ ही कंपनी ने Poco x2 का लोगो भी जारी किया है। 

Poco X2 की स्पेसिफिकेशन

Redmi K30 4G ही भारत में Poco X2 के नाम से लॉन्च होगा। Redmi K30 4G का ही फीचर Poco x2 में भी मिलेगा। यह भी खबर आ रही है कि Poco X2 में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा और पंचहोल डिस्प्ले होगी। कुछ दिन पहले गीकबेंच की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Poco X2 में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 मिलेगा। साथ ही इस फोन को स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

Published by Ramvriksh Prajapati

hello friends technology news and information on this site pls like share and subscribe for more post thank you

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started