Samsung ने अपने Samsung Galaxy J6 Plus और Samsung Galaxy J7 Duo के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में दोनों डिवाइसेज के यूजर्स को दिसंबर 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ कई सारे खास फीचर्स मिले हैं। फिलहाल, इस अपडेट को सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। उम्मीद है की इस अपडेट को आने वाले दिनों में कंपनी सभी यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी।
सैमसंग का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट
इस सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड वर्जन J610GUBU4BSLB है, जो एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस अपडेट का साइज 2.7 GB है। और दूसरी तरफ Samsung Galaxy J7 Duo को भी अपडेट मिलेगा, जिसका वर्जन नंबर J720FDDS5BSL1 है। इस अपडेट का भी साइज 2.82 GB है। दोनों डिवाइसेज के यूजर्स इस अपडेट को सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

Samsung Galaxy J6 Plus की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी जे6 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है और इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720×1480 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। इस फोन में भी 3300 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में 4 GB RAM के साथ 64 GB की स्टोरेज मिलेगी।
Samsung Galaxy J6 Plus का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Samsung Galaxy J7 Duo के फीचर्स
फोन में 5.5 इंच की एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले हैज जिसका रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में इनहाउस ऑक्टाकोर एक्सिनोज 7 सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz रुपये है। इसके अलावा फोन में 4 GB RAM और 32 GB है जिसे 256 GB बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy J7 Duo का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP f/1.9 अपर्चर का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
इन यूजर्स को Samsung का लेटेस्ट अपडेट मिलेगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस का अपडेट दक्षिण अमेरिका में लॉन्च किया गया है। जबकि, गैलेक्सी J7 डुओ का अपडेट भारत के साथ यूरोप और दक्षिण एशियाई के देशों में उपलब्ध हैं।